Delhi Airport Advisory: घनी धुंध और कोहरे के कारण उड़ानें हो रही रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की यह एडवायजरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 01:39 PM IST

Delhi Airport Advisory: घने कोहरे और कम विजिबिलिटी ने हवाई जहाज के उड़ानों पर बुरा प्रभाव डाला है। खराब मौसम के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से लगभग 34 घरेलू फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी, वहीं, 16 फ्लाइट एयरपोर्ट पर देरी से पहुंच रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एडवायजरी जारी कर यात्रियों को फ्लाइट का शेड्यूल देखकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईजीआई एयरपोर्ट से 34 घरेलू फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान
  • फ्लाइट का शेड्यूल देखकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह
  • कम विजिबिलिटी के कारण अभी और फ्लाइट्स हो सकती हैं प्रभावित

Delhi Airport Advisory: घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की स्थिति ट्रेनों के परिचालन के साथ हवाई जहाज की उड़ानों पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है। खराब मौसम के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जहां बीती रात से शनिवार सुबह तक लगभग 34 घरेलू फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी, वहीं, 16 फ्लाइट एयरपोर्ट पर देरी से पहुंच रही हैं। फ्लाइटस में हो रही इस देरी को लेकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक एडवायजरी जारी कर यात्रियों को कई अहम जानकारी दी है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों को शनिवार को एडवायजरी जारी कर बताया कि, कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। खराब मौसम का फ्लाइट पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा कई प्रक्रियाएं की जा रही हैं।

Delhi Airport Advisory

कोहरे के कारण उड़ानें हो रही रद्द

एडवायजरी में बताया गया कि, फिलहाल सभी उड़ानों का संचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने हवाई अड्डा आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि, वे अपनी फ्लाइट के बारे में नई जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें। फ्लाइट का शेड्यूल देखकर ही एयरपोर्ट पहुंचे, क्‍योंकि कई फ्लाइट्स की देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी है। बता दें कि, कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से शुक्रवार को भी कई उड़ानें विलंबित रही थी। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट्स के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।

End of Feed