Delhi: राजधानी में सक्रिय दुबई का गैंग, ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी का झांसा दे करोड़ों ठगे, चार गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 04:34 PM IST

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय जॉब स्कैम सिंडिकेट का खुलासा किया है। यह गैंग दुबई से ऑपरेट होती है, इसका सरगना वहीं रहता है। गैंग के सदस्‍य ई-कॉमर्स कंपनी की वेब सर्विस में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। इस गैंग ने बीते पांच महीने में जॉब दिलाने के नाम पर पूरे देश में 100 से ज्यादा लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंतरराष्ट्रीय जॉब स्कैम सिंडिकेट का सरगना दुबई में
  • गैंग के सदस्‍य ई-कॉमर्स कंपनी की वेब सर्विस के नाम पर लोगों को ठगते थे
  • गैंग ने बीते पांच माह में 100 लोगों से 5 करोड़ रुपये ठगे

Delhi: राजधानी दिल्ली में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय जॉब स्कैम सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। यह गैंग दुबई से ऑपरेट होती थी। दिल्‍ली पुलिस का दावा है कि, इस गैंग का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा था गैंग के दूसरे सदस्य फिलीपिंस से अंतरराष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को ई-कॉमर्स कंपनी की वेब सर्विस में नौकरी का झांसा देकर ठगते हैं। पुलिस ने इस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, इस गैंग ने बीते पांच महीने के अंदर ही जॉब दिलाने के नाम पर पूरे देश में 100 से ज्यादा लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की है।

Delhi Cyber Fraud

दिल्‍ली में अंतरराष्ट्रीय जॉब स्कैम सिंडिकेट का खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नार्थ दिल्‍ली डीसीपी सागर सिंह काल्सी ने बताया कि, हमने इस गैंग के चार सदस्यों को दिल्‍ली के अगल-अलग हिस्‍सों से गिरफ्तार किया है। इसका माइंड दुबई में है। इन आरोपियों के बैंक अकाउंट की जांच की गई है, जिसमें अभी तक साढ़े तीन करोड़ रुपये फंड ट्रांसफर का पता चला है। ठगी का यह पैसे पांच करोड़ से भी ज्‍यादा हो सकते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि, इस ठगी में पड़ोसी देशों के कुछ आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। जिसका लिंक वे नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के पास भेजते थे। इस वेबसाइट पर अप्लाई करने वाले लोगों को हायर कर उन्हें फर्जी टास्क दिए जाते थे। कुछ दिनों बाद ये आरोपी पीड़ितों को एक वर्चुअल वॉलेट बनाकर उसमें रकम जमा करने को कहते। बाद में वो सभी पैसे ये आरोपी निकाल लेते।

End of Feed