Delhi Crime: कस्टमर सपोर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में करते थे ठगी, झारखंड से चलाता गिरोह, ऐसे हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:52 PM IST

Delhi Cyber Crime: नॉर्थ ईस्‍ट जिले की साइबर पुलिस ने ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति से कोरियर कंपनी के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्‍य मामलों का भी खुलासा किया है।

Delhi Cyber Crime: इंटरनेट से एक कोरियर कंपनी का नंबर लेकर फोन करना युवक को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने युवक को अपने झांसे में लेकर 2.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला दर्ज कर जांच में जुटी नॉर्थ ईस्ट जिले की साइबर पुलिस ने इस ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड के जामताड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों कि पहचान धनबाद निवासी अजहरुद्दीन, मुर्शीद अंसारी, अशफाक अंसारी और दे‌वघर जिला निवासी असगर अंसारी के तौर पर की है। ये सभी 20 से 30 साल के युवक हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 7.90 लाख रुपये कैश, 2 पीओएस मशीन, 4 डेबिट कार्ड और 7 फोन चेक बुक बरामद किया है।

thumbnail_Delhi news - 12

दिल्‍ली में दबोचा गया बड़ा ठग गिरोह, ऐसे बनाते थे शिकार।

इस गिरोह की जानकारी देते हुए नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि, राजेश कुमार शर्मा ने बीती 3 जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि, उसने ऑनलाइन कुछ दवाइयों का ऑर्डर किया था, जो एक कोरियर सर्विस कंपनी के द्वारा भेजी जानी थी। लेकिन जब तय समय पर भी दवा नहीं पहुंची तो उसने इंटरनेट की मदद से कंपनी के नाम पर दिया गया एक नंबर हासिल किया। उस नंबर पर कॉल करने पर एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। एप डाउनलोड करते ही उसके बैंक अकाउंट से आरोपियों ने 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

End of Feed