Delhi: महिलाओं ने हनी ट्रैप में फंसा कारोबारी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगी 20 लाख की रंगदारी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 03:29 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में यूपी के एक लकड़ी कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि की तलाश की जा रही है। यह गिरोह पहले महिलाओं के जरिए कारोबारियों को ट्रैप में फंसाता है और फिर वसूली करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कारोबारियों को हनी ट्रैप में फंसा कर जबरन वसूली करता था गिरोह
  • पुलिसकर्मी बने बदमाशों ने पैसे न देने पर दी थी एनकाउंटर की धमकी
  • दोनों महिलाओं व अन्‍य आरोपियों ने लक्ष्‍मीनगर में बनाया अश्‍लील वीडियो

Delhi News: राजधानी के ज्योति नगर इलाके में हनी ट्रैप (Honey Trap) और Rape केस में फंसाकर कारोबारी से फिरौती मांगने का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्‍ली की दो महिलाओं ने यूपी के सहारनपुर के रहने वाले लकड़ी कारोबारी को पहले अपने ट्रैप में फंसा कर अश्लील Video बनाया और फिर इसके साथियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता 20 लाख की फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी की अगर पैसे नहीं दिए तो रेप का दोषी बता कर एनकाउंटर कर दूंगा। कारोबारी की तरफ से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जबरन वसूली करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

delhi crime

कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्‍ली पुलिस ने उनकी पहचान सोनिया विहार निवासी अशरफ, जामिया नगर के आमिर इकबाल और लक्ष्मी नगर के फिरोज के रूप में की है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कार भी बरामद की है। वहीं, हनी ट्रैप में फंसाने वाली दोनों महिलाएं और इनके कुछ अन्‍य साथी अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि, यह सभी एक गिरोह के रूप में मिल कर पहले कारोबारियों को हनी ट्रैप में फंसाते और फिर उनसे जबरन वसूली करते थे। पुलिस को उम्‍मीद है कि, इन आरोपियों से पूछताछ में कई दूसरे मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

End of Feed