Delhi: द‍िल्‍लीवालों को नए साल का तोहफा, अब लेट नाइट तक खुलेंगे ये रेस्‍टोरेंट्स और कैफेटेर‍िया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 07:50 PM IST

Delhi: राजधानी द‍िल्‍ली के लोग नए साल से नाइट लाइफ का खुलकर आनंद उठा सकेंगे। क्‍योंकि दिल्‍ली के कई रेस्तरां और कैफेटेरिया को रात एक बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई है। इसमें डीडीए के स्वामित्व वाला भलस्वा गोल्फ क्लब, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुतुब गोल्फ क्लब शामिल है। इन सभी जगहों पर प्रतिदिन हजारों लोग बेहतरीन खाने का जायका लेने पहुंचते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीडीए के स्वामित्व वाला रेस्तरां और कैफेटेरिया को मिली मंजूरी
  • ये सभी रेस्तरां और कैफेटेरिया अब रात एक बजे जे खुले रहेंगे
  • यहां पर लोग बेहतरीन स्‍वाद के साथ ले सकेंगे नाइट लाइफ का लुफ्त

Delhi: राजधानी द‍िल्‍ली के लोग नए साल से नाइट लाइफ का पूरा आनंद उठा सकेंगे। लोग लेट नाइट तक जायकेदार फूड्स का आनंद ले सकेंगे। क्‍योंकि दिल्‍ली एलजी वीके सक्‍सेना ने दिल्‍ली के कई रेस्तरां और कैफेटेरिया को रात एक बजे तक खोलने की मंजूरी दे दी है। इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के स्वामित्व वाला भलस्वा गोल्फ क्लब, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुतुब गोल्फ क्लब शामिल है। बता दें कि, इन सभी को प्राइवेट फर्म संचाल‍ित करते हैं। यहां पर प्रतिदिन हजारों लोग बेहतरीन खाने का जायका लेने पहुंचते हैं।

night life in delhi

दिल्‍ली के लोग अब ले सकेंगे नाइट लाइफ का लुफ्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डीडीए के इन रेस्तरां और कैफेटेरिया में हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। इन जगहों पर खाने का स्‍वाद लेने आने वाले व‍िज‍िटर्स में यहां के सदस्‍यों के अलावा आम लोग भी शामिल होते हैं। इन लोगों को अभी सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक ही भोजन और पेय परोसा जाता है। लेक‍िन अब इन जगहों पर आने वाले लोग रात 1 बजे तक खाने का आनंद ले सकेंगे। एलजी सक्सेना की तरफ से यह बदलाव एमसीडी मास्‍टर प्‍लान 2041 में नाइट लाइफ और उससे मिलने वाली अर्थव्‍यवस्‍था की मजबूती को ध्‍यान में रखकर किया गया है। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, अभी यह फैसला नए साल को ध्‍यान में रखकर लिया गया है। राजधानी के लोग इन सभी प्रमुख जगहों पर नाइट लाइफ का लुत्‍फ उठाते हुए जश्‍न मना सकेंगे।

End of Feed