Delhi New CM Rekha Gupta Family: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रूप में मिल गया है अब हर किसी की रूचि इसे जानने में है कि उनका परिवार कैसा और वो कहां की रहने वाली हैं, उनके कितने बच्चे हैं, यहां हम आपको वो सारी जानकारियां देंगे, बता दें कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं पर बचपन से ही वो दिल्ली चलीं आईं तबसे यहीं हैं, अब वो दिल्ली की कमान संभालने जा रही हैं।
ऐसा है दिल्ली की नई CM का परिवार
रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं, उनका जन्म जींद में ही हुआ था पर वो बाद में दिल्ली आई, जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गईं। उनका पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में है। शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस और बीजेपी से जुड़ी हुई हैं इस वक्त वो दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जी और पूरे पार्टी नेतृत्व को रेखा जी में विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं।"
बताते हैं कि रेखा गुप्ता के हरियाणा में दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं, रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही राजनीति में थीं, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं इसी वजह से आरएसएस ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा ऐसा बताया जा रहा है।
रेखा गुप्ता के दादा एक आढ़ती थे
रेखा गुप्ता के दादा एक आढ़ती थे और उनकी जुलाना मेंएक दुकान भी थी। रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है यहां उनके दादा और परिवार के लोग रहते थे गांव में उन्होंने दुकान थी इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए, वहीं गांव के लोग बताते हैं कि गांव में रेखा के परिवार का व्यवहार अच्छा रहा है।
रेखा गुप्ता के पिता बैंक मैनेजर थे उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया
रेखा गुप्ता हरियाणा के जुलाना से हैं लेकिन जब वो दो वर्ष की थीं तब उनके पिता जो बैंक मैनेजर थे उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया जिसके बाद उनका परिवार यही शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुके हैं और मां उर्मिला जिंदल हैं जो हाउस वाइफ हैं।
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं जो एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन तक दिल्ली में ही हुई है रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी, रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की उन्होंने आप की वंदना कुमारी को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
बेटा निकुंज गुप्ता और एक बेटी हर्षिता गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो बच्चों की मां हैं उनका एक बेटा निकुंज गुप्ता और एक बेटी हर्षिता गुप्ता हैं।
70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 48 सीट मिलीं
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की और पार्टी की ने 27 वर्ष बाद सत्ता में वापसी हुई है। 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 48 सीट मिलीं तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों सिमट गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
