Delhi New CM Rekha Gupta Profile: दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी, बता दें कि रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी पर इस बार रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में मात दी। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया फिलहाल वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं
रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं, उनका जन्म जींद में ही हुआ था पर वो बाद में दिल्ली आई, जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गईं। उनका पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में है। यहां उनके दादा मनिराम और परिवार के बाकी लोग रहते थे रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में थी फिर उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया।
1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी
रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन तक दिल्ली में ही हुई है रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी उनके पति मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं।
2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं
गौर हो कि रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं, 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं उसके बाद अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं थीं नगर निगम में पार्षद बनने के बाद महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। रेखा गुप्ता विधायक बनने से पहले पार्षद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव रहीं।
20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
गौर हो कि 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। जांच-पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है एक अधिकारी ने कहा कि '25,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
