Weather Today: Delhi-NCR में गिरा तापमान, जानें कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में नवंबर की शुरुआत से ठंड बढ़ने लगेगी। बताया जा रहा है कि शहर में नवंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बीते दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। जहां एक तरफ दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, वहीं अधिकतम तापमान में पहले की तुलना में 2 डिग्री की कमी देखी गई है। दिन में धूप खिले रहने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव होने लगा। रात होते-होते हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो नवंबर की शुरुआत में शहर के तापमान में और कमी आएगी और गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। आइए अब आपको बताएं कैसे रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल और कब होगी सर्दियों की शुरुआत-

Delhi-NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में अधिकतम तापमान में आई कमी

बीते दिनों न्यूनतम तापमान में आई कमी के बाद अब राजधानी के अधिकतम तापमान में भी कमी देखी जा रही है। पिछले दिनों 36 डिग्री पर पहुंचा दिल्ली का तापमान गुरुवार को 33.83 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, आज की बात करें को मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक रह सकता है। लेकिन इस बीच दिल्ली के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed