Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अब उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
  • नोएडा-गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी
  • साफ हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे शहर के तापमान में गिरावट आई। कुछ दिन पहले 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान फिर एक बार नीचे गिर गया। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी दिल्ली के लोग अच्छी बारिश की राह देख रहे हैं, लेकिन बीते दिन हुई बूंदाबांदी से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के इस पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Delhi NCR Weather

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

दिल्ली में सोमवार को बूंदाबांदी के बाद शहर के तापमान में कमी आई। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच अगर बारिश होती है तो तापमान के गिरने की संभावना है।

End of Feed