Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-बारिश, यहां होगी बर्फबारी ; अब जानलेवा बनेगी लू

Delhi NCR Weather Today, 24 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की शाम धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। हालांकि, अब आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जाएगी। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

मुख्य बिंदु

weather in delhi ncr

दिल्ली का मौसम

  • दिल्ली में मंगलवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश
  • राजधानी में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • बिहार में लू का कहर जारी, औरंगाबाद में हुई बारिश
  • राजस्थान में भीषण गर्मी, तापमान 42 के पार
  • अरुणाचल और पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी के आसार

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया था। फिलहाल तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को मौसम की मार झेलनी पड़ेगी। यानी आज बुधवार से ही तापमान बढ़ने लगेगा। मंगलवार को जहां, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं ये अब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

End of Feed