Delhi NCR Weather Today: बादल और बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान, कब होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: शनिवार को आंधी और बारिश के पूर्वानुमान के बाद दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया है। दो से तीन दिनों तक लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पडे़गा। दोपहर होते ही धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जानिए गर्मी से बचाने के लिए राहत की बारिश कब होगी?

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां कभी धूप होती है तो कभी बारिश और हवाएं चलती है। दिल्ली एनसीआर का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ था। बादल और बारिश के बाद अब एक बार फिर शहर का पारा चढ़ने लगा है। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। बता दें पिछले कई दिनों से 37-38 डिग्री रहने वाला तापमान शनिवार को एक बार फिर 40 पहुंच गया।

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग ने शनिवार के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर होते ही धूप की तपिश में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। आईएमडी ने लू को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया कि आने वाले 1 सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

End of Feed