Delhi NCR Weather Today: अप्रैल की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ, जानें कल कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाएं चली। लेकिन उसके बाद भी गर्मी में कमी नहीं आई। मौसम विभाग ने आज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया था। शनिवार को दिल्ली, नोएडा में कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चली थी। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में करीब 3.5 डिग्री की कमी आई, लेकिन इसका गर्मी पर कोई असर नहीं हुआ। उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशान होते हुए देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। आइए इस बीच आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल

दिल्ली और नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दोनों शहरों में हवाएं चल रही है। इन हवाओं में नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि शनिवार को लोदी रोड पर बूंदाबांदी हुई थी। वहीं आया नगर और गुरुग्राम में 0.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई थी।

End of Feed