Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। शुक्रवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया। शुक्रवार की बारिश के बाद दिल्ली में शनिवार की सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई। बारिश-ओलावृष्टि के बाद भी शुक्रवार (29 मार्च) गर्मी के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों पर देखने को मिल रहा है।
आज दिल्ली में झमाझम बरसेंगे मेघ
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट
शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी कर दिया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में आज, 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं इसके साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। आज बारिश और हवाओं के कारण दिल्ली के तापमान में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के अलावा आईजीआई एयरपोर्ट, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर, सोनीपत, नजफगढ़, पलवल आदि इलाकों में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्य बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में तापमान
दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में नोएडा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 34 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों में हल्की बारिश की संभावना है। उसी प्रकार दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
