Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की छुट्टी, सूरज ने बढ़ाई तपिश ; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, 16 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक पारा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार जताए हैं। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज मौसम पूरी तरह साफ है। आसमान से बादल छटने के बाद मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच ठंडी का एहसास एकदम खत्म होता नजर आ रहा है। मार्च के शुरुआती दिनों में जहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था तो वहीं अब दिन में सूरज चढ़ने पर तेज गर्मी महसूस हो रही है। आलम यह है कि लोग पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। हांलाकि, मार्च में थोड़ी हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार भी जताए गए हैं। वहीं, डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव के चलते सतर्क रहने को कहा है।

Delhi NCR Weather Today, 16 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main

दिल्ली का मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। हालांकि, इन हवाओं से बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, धूल की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलााव मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने की बात कही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस दौरान देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

End of Feed