Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश देगी दस्तक, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों की अच्छी धूप के बाद मौसम फिर बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में फिर बारिश दस्तक देगी।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: फरवरी के जैसी ही मार्च में भी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण 10 मार्च से 14 मार्च तक भारी बर्फबारी के आसार है। इस दौरान दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होने से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। शहर में कम हो रही ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है। सुबह-शाम की सर्दी में हल्की ठिठुरन भी देखी जा रही है। अभी बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ भी नहीं हुआ था कि फिर बारिश होने संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

End of Feed