Delhi NCR Weather Today: कहीं तेज हवाएं तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें अप्रैल के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत तेज हवाओं के साथ होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मार्च की शुरुआत और अंत कई जगह बारिश और तेज हवाओं के साथ हुआ है। आमतौर पर मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन इस साल मार्च का मौसम हल्की ठंड, बारिश और हवाओं के कारण सुहावना बना हुआ था। मार्च के अंत में जहां कुछ शहरों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कुछ शहरों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बता दें कि मार्च के अंतिम 10 दिनों में गर्मी की शुरुआत होने लगी थी। हालांकि बीच-बीच में बारिश और हवाओं ने गर्मी को तेजी से बढ़ने से रोका हुआ था। लेकिन अंत के पांच दिनों में गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। अब, अप्रैल की शुरुआत हो गई है। आइए जानें अप्रैल के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम के मिजाज

दिल्ल-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां उमस वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-नोएडा सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में आने वाले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई थी। दिल्ली सहित कुछ इलाकों में हल्की बौछार तो हुई थी, लेकिन इसका तापमान पर कोई असर नहीं हुआ था। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 27 से 85 रहा, जो शनिवार की तुलना में कम था। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज यानी 1 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि यहां 30 से 40 प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 34 रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं और बादल छाए रहने का ये सिलसिला 6 अप्रैल तक जारी रहेगा।

End of Feed