Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम तो साफ हुआ है, लेकिन एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब बारिश की संभावना नहीं है। इसकी वजह से धूप की तपिश बढ़ेगी और दो दिन बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए। अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।
दिल्ली-एनसीआर मौसम
बारिश से लुढ़का पारा
पिछले तीन से चार दिनों के मौसम में नजर डालें तो बादलों की आवाजाही के बीच बारिश होती रही। राजधानी में कई जगहों बूंदाबांदी आम जनजीवन को प्रभावित हो रहा था। साथ ही इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। यह सामान्य है। पिछले दिनों हवा में नमी का स्तर 48 से 100 फीसदी तक रहा। मार्च के तीन दिनों में सफदरजंग में 4.2 मिलीमीटर, पालम में 5.8 मिमी, लोदी रोड में 3.7 मिमी, रिज में 9.6 मिमी, आया नगर में 5.5 मिमी बारिश हुई। मार्च के पूरे महीने में सामान्य तौर पर 17.5 मिमी बारिश होती है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आंशिक तौर पर बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहा। इसके बाद मंगलवार और 6 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 7 और 8 मार्च को आसमान साफ रहेगा और इस दौरान धूप की तपिश बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 9 मार्च को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद में मौसम रहेगा साफ
दिल्ली से लगे नोएडा और गाजियाबाद में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद में हल्की धुंध के साथ हुई है। दोनों शहरों में रविवार को तेज बारिश हुई थी और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से सर्द हवाएं भी चली थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
