Weather Today: Delhi-NCR में रुक-रुक कर जारी बारिश का दौर, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद; IMD का येलो अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi-NCR Weather Today: सावन शुरू होने के साथ दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, तो वहीं कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह 5 बजे दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। सोनिया विहार, खजूरी, दिल्ली रिज क्षेत्र हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके आसपास के हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

Delhi Weather News.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से शहर में ट्रैफिक फ्लो काफी प्रभावित हुआ। कई हिस्सों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार एक्स रिंग के पास जलजमाव होने से पूरा दिन ट्रौफिक यहां रेंगता हुआ दिखाई दिया। यहां जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। बारिश के बाद खिली धूप के कारण लोगों को फिर उमस और गर्मी से परेशान होते हुए देखा गया। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानें आज का मौसम कैसा रहेगा -

End of Feed