Delhi-NCR Ka Mausam 30-AUG-2025: रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद कूल-कूल हुआ मौसम, तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद आज शनिवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बीच-बीच में तेज बारिश होने के आसार हैं।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-AUG-2025: दिल्ली में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को शहर में हुई झमाझम बारिश से आज (शनिवार) का मौसम भी सुहावना हो गया है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 साल में इस साल का अगस्त सबसे अधिक बारिश दर्ज करने वाला महीना बन गया है। अगस्त में अब तक 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 2010 में अगस्त में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी। उस दौरान शहर में 455.8 मिमी बारिश हुई थी। इस बीच मौसम विभाग ने अगस्त के अंतिम दो दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे मौसम और खुशनुमा हो जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में आज भी बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा लगातार मौसमी गतिविधियों पर आईएमडी ने नजर बनाई हुई है। समय-समय पर होने वाले बदलावों को लेकर अलर्ट किया जाएगा, जिस प्रकार शुक्रवार को किया गया था। फिलहाल हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है। धूप होने से उमस बढ़ने के आसार हैं।

End of Feed