Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में शहरवासी उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। चिपचिपी गर्मी और चिलचिलाती धूप में दिल्लीवासियों का हाल बेहाल हो रहा है। बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। बारिश की कमी के कारण यहां तापमान और उमस दोनों बढ़ रही है। हालांकि रविवार को शहर में 33 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन आगामी दिनों में यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ बना रहेगा। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म बना हुआ है। यहां तेज धूप खिली हुई है और चिलचिलाती धूप के साथ उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी महसूस हो रही है। जबकि नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही यहां हल्की ठंडक का एहसास होने लगता था। लेकिन इस साल मौसम की चाल बदली हुई है और दिल्ली में अच्छी-खासी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली का तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम गर्म भी बना हुआ है। यहां भी बारिश की कमी के कारण उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम साफ बना हुआ है, यहां बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा, जबकि गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों शहरों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है। यहां पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। फरीदाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम 35 डिग्री रह सकता है। आगामी दिनों में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
