Delhi-NCR Ka Mausam 14-Oct-2025: दिल्ली में मौसम का खेल, सुबह-शाम गर्म, दिन में गर्मी का अहसास, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन के समय तीखी धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी का अहसास होगा। दिवाली तक शहरों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद भीषण ठंड की शुरुआत हो सकती है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की अजब-गजब चाल बनी हुई है। यहां मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है और दिन से समय गर्मी लग रही है। फिर शाम होते ही मौसम बदलने लगता है और रात के दौरान फिर एक बार ठंडक का अहसास होता है। सुबह और शाम के दौरान एसी-कूलर बंद हैं, लेकिन दोपहर के समय अभी भी कई लोग एसी का प्रयोग कर रहे हैं। दिल्ली में दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी से लोगों को पसीना तक आ रहा है। उतार-चढ़ाव से भरे इस मौसम में जुकाम और खांसी के मामले भी बढ़ने लगे है। आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather and AQI.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह और शाम के दौरान हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन दिन के समय तेज धूप से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। बारिश के बाद से लगातार शहर के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन फिर भी धूप का तीखे वार जारी है और आगामी दिवाली तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह-शाम ठंड और दिन में तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा। तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed