Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब बदल गया है। यहां बीते कई दिनों से बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी है। बारिश की कमी होने से दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में उमस के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ेगा के आसार हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर से बारिश को टाटा-बाय (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम गर्म बना हुआ है। यहां बारिश का दौर थमने के बाद से तापमान बढ़ रहा है। लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के रुकते ही दिल्ली के लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आ रहे हैं। मौसम साफ होने लगा है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने इस दौरान शहर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की जानकारी दी। आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब बात करें शहर के तापमान की तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान के और बढ़ने के आसार हैं।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो दोनों शहरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली हुई है। तापमान और उमस के बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है। आगामी दिनों में भी यहां बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो रही है। शहरों के तापमान की बात करें तो फरीदाबाद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम तापमान 26, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। आने वाले दिनों में एनसीआर के शहरों में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
