Delhi-NCR में अब बरसेगी आग.. झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार, हीटवेव की हो सकती है दस्तक

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढहाने वाली है। साथ ही हीटवेव की दस्तक भी होने वाली है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में तेज चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी का दौर चल रहा है। लेकिन अब यह गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ाने वाली है। यहां जल्द ही लू की दस्तक होने वाली है। इसलिए राजधानी के लोगों को अब गर्म हवाओं के थपेड़ों के लिए तैयार रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा यहां के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों के बीच तीन डिग्री तक बढ़ेगा।

Delhi Weather

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। कल गर्मी में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। जिसके बाद 17 से 20 मई तक दिल्ली में तेज गर्म और शुष्क हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

End of Feed