Delhi NCR में गर्मी ने मारी पलटी! चढ़ता पारा और चिलचिलाती धूप करेगी परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है। आज राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी सताने वाली है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सुहावने मौसम के बाद एक बार फिर से गर्मी का कहर शुरू हो गया है। यहां गर्मी से राहत भरे दिन खत्म हो गए हैं और सूरज की तपिश फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। गर्मी के कारण आलम ऐसा है कि दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई। यहां सोमवार को दिन में सूरज ने अपनी चमक के साथ तपिश भी बिखेरी। जिसके बाद दिन बीतने के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बादल छाने लगे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से मिलने वाली राहत केवल कुछ समय के लिए है। दिल्ली- एनसीआर में फिर से चिलचिलाती गर्मी पड़ने वाली है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज गर्मी का प्रकोप

दिल्ली-एनसीआर में फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। साथ ही यहां तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं धूप की तपिश ने भी लोगों को दोपहर में घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में पूरे दिन आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है। साथ ही सूरज की तपिश भी लोगों को दोपहर में सताएगी। तेज धूप के कारण शाम तक गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जिसके बाद कल यहां 25 से 35 किमी घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

End of Feed