Delhi NCR Weather Forecast: आज राजधानी में साफ रहेगा आसमान, लू से राहत बरकरार, 7 दिन तक नहीं चलेगी हीटवेव

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है, साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में अगले 7 दिन लू चलने के आसार नहीं हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बीते दिनों बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सोमवार को यहां ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली। जिससे गर्मी का एहसास फिर से बढ़ने लगा है। हालांकि अभी लू से राहत बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राजधानी में लू चलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Delhi Weather Forecast.

दिल्ली के मौसम की अपडेट

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को यहां पर सापेक्षिक आर्द्रता 27 से 54 फीसदी के बीच रही। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। इसके साथ ही आज 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।

End of Feed