Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी-बिहार की तरह अब दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी अपना कहर बरपाने वाली है। यहां का तापमान 41 पार जा चुका है और दोपहर में चिलचिलाती धूप भी परेशान कर रही है। मंगलवार को दिल्ली का पारा 42 डिग्री पार जाने के आसार हैं। राजधानी में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बल्कि आज दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
आज दिल्ली का मौसम
सोमवार को पीतपुरा रहा सबसे गर्म
दिल्ली में सोमवार को सुबह अच्छी खासी धूप निकली। वहीं दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण लू जैसा अहसास हुआ। जिसके बाद शाम के समय भी गर्मी से मौसम कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पीतमपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पूसा में तापमान 42.1, जाफरपुर में 41.7, रिज में 41.6, आया नगर में 41.4, पालम में 40.8 और लोधी रोड में 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में आज अधिकतम तापामान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और भी देखने को मिलने वाला है। आने वाले 4-5 दिनों में यहां का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में लू जैसी स्थिति नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज रात को राजधानी में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद वीकेंड पर भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 11 और 12 मई को हल्की-फुल्की बौछार पड़ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
