Delhi NCR Weather Forecast: सूरज की तपिश ने कराया गर्मी का एहसास, क्या ठंड ने कह दिया है बाय-बाय या फिर बदलेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी है। सोमवार को यहां गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आज भी धूप की तपिश गर्मी का एहसास देगी।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों ने बाय-बाय कहना शुरू कर दिया है। यहां गर्मी का मौसम दस्तक देने लग गया है। राजधानी में मार्च की शुरुआत बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिली थी, वहीं पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते मौसम ठंडा बना हुआ था। लेकिन सोमवार को सूरज की तपिश से लोगों को गर्मी का एहसास हो गया। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया। यह दिन इस साल मार्च का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। आज भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके बाद अगले एक हफ्ते तक ही तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान पारा ज्यादा लुढ़कने की कोई संभावना नहीं है।

Delhi Weather Forecast.

आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का तापमान साफ रहने वाला है। जिसके बाद कल फिर से बारिश की संभावना बन रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। वहीं नोएडा में भी सोमवार को तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। यहां भी आज आसमान साफ रहेगा। आज नोएडा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed