Weather Today: Delhi-NCR का मौसम हुआ सुहावना, इस दिन से तापमान में होगा उछाल, गर्मी देगी दस्तक

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां ठीक ठाक ठंड हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान और गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश से ठंडक एक बार फिर बढ़ गई है। सुबह और देर रात में हल्की ठिठुरन का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 5 मार्च तक मौसम सुहावना बना रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन इसके बाद एक दम तापमान बढ़ाना शुरू होगा और गर्मी का एहसास होगा। बताया जा रहा है कि उस अवधि के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच जाएगा। दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद व अन्य एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम की ऐसी ही अजब-गजब चाल बनी हुई है। यहां मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

सुबह के समय राजधानी में ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन में धूप खिलने से ठंड कम होती है, लेकिन फरवरी जैसी गर्मी नहीं महसूस हो रही। तीन दिन हुई हल्की बारिश और हवाओं से मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। इस दौरान मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में तेज हवाओं की सिलसिला जारी रहेगा। 7 मार्च से दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed