Delhi Rain: दिल्ली में मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, आएगी आंधी गिरेगा झमाझम पानी; वज्रपात की चेतावनी

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा कर सकती है। आईएमडी ने रविवार को गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। हालांकि, मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदूषण का स्तर बेहद कम रहेगा और लोग शुद्ध हवा में सांस ले सकेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार की शाम झमाझम बारिश हुई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। उमस से काफी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटों तक गरज के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया है और कई इलाकों में ट्रैफिक काफी धीमा हो गया। अगर शनिवार या रविवार की सुबह तेज बारिश जारी रही तो यातायात और भी बाधित हो सकता है। इस दौरान बादलों के गरजने, तेज हवाओं के चलने और आकाशीय बिजली कड़क सकती है, लिहाजा लोगों से सतर्क रहने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Delhi Me Kal Kaisa Rahega Mausam

दिल्ली में बारिश

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में रविवार को भी गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगर, तेज बारिश होती है तो रविवार की छुट्टी पर घर पर ही रहकर चाय की चुस्कियां लेनी होंगी।

End of Feed