सावधान! दिल्ली-एनसीआर में 3 घंटे रेड अलर्ट, तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश; बिजली-ओलावृष्टि की चेतावनी

Heavy Rainfall in Delhi: आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 2 से 3 घंटे हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 60-100 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना जताई गई है।

Heavy Rainfall in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। आईएमडी ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश के साथ तेज आंधी, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। तेज सतही हवा (60-100 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हवा की गति अधिक होने के कारण पेड़ उखड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा, इस दौरान पेड़ों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत होगी। साथ ही वाहनों को भी पेड़ों से दूर खड़ा कर सकते हैं।

Heavy Rainfall Alert in Delhi

दिल्ली का मौसमस (सांकेतिक फोटो)

आईएमडी ने रविवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों तेज आंधी-तूफान आने तथा बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 1.7 डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि रविवार को हवा, आंधी और हल्की बारिश के अनुमान के कारण शहर के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed