Delhi-NCR ka Mausam 19-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बदरा, सुहावना रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam, दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद आज यानी शनिवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा 19-July-2025: बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां अचानक मौसम बदलने लगता है और झमाझम बारिश होने लगती है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर के समय अचानक बारिश हुई। जो कई इलाकों में शाम और देर रात तक होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। देर रात मौसम में ठंडक भी महसूस की गई।

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बरसेंगे बदरा

लगातार बदल रही मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम विभाग की मौसमी गतिविधियों पर लगातार नजर है। मौसम के बदलने की स्थिति में आईएमडी कभी भी चेतावनी जारी कर सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed