Delhi AQI Update: दिल्ली की जहरीली हवा में 'सांसों का संकट' बरकरार, फिर एक बार एक्यूआई 300 के पार, जानें शहर का सबसे प्रदूषित इलाका कौन सा?

Delhi AQI Update: दिल्ली की आबोहवा अभी भी खराब श्रेणी में बरकराब है। पराली जलाने के बढ़ते मामलों के साथ दिल्ली का प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन पहले 202 रिकॉर्ड किया गया शहर का एक्यूआई आज सुबह 312 तक पहुंच गया। प्रदूषण के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi AQI Update: दिल्ली की जहरीली बनी हुई है। आंख में जलन, त्वचा पर जलन होने के साथ सांसों का संकट बरकरार है। बीते दिनों शहर के AQI में थोड़ी कमी आई थी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी अब दिल्ली की हवा में सुधार रहेगा। लेकिन 2 दिन के भीतर दिल्ली की हवा एक बार फिर 312 बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली का प्रदूषण है कि बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की मुख्य वजह पराली जलाना माना जा रहा है। दूसरे राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली के PM 2.5 प्रदूषण में 9.48 प्रतिशत का योगदान रहा है। बताया जा रहा है कि इस सर्दी में यह अब तक का सबसे अधिक है।

Delhi Pollution

दिल्ली की जहरीली हवा में 'सांसों का संकट' बरकरार (Photo- PTI)

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 312 पर 'बेहद खराब' श्रेणी में बरकरार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 9 बजे शहर का AQI 312 दर्ज किया गया। बता दें कि गुरुवार रात की दिल्ली की AQI 300 के पार पहुंच गया था। प्रदूषण के कारण लोगों को आंख में जलन हो रही है, त्वचा संबंधी परेशानियों के साथ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में इसके खतरनाक श्रेणी में जाने की आशंका जताई जा रही है। जब तक दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश नहीं होती, प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम ही बनी रहेगी।

End of Feed