Delhi NCR Aaj ka Mausam, 19 December 2024: पहाड़ों पर बर्फबारी ने Delhi NCR में बढ़ाई ठंड, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार; जानें दिल्ली के मौसम का हाल

Delhi NCR Aaj ka Mausam, 19 December 2024: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और शाम तक स्मॉग के साथ धुंध छा जाने की संभावना है। कल के लिए भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi NCR Aaj ka Mausam, 19 December 2024: दिल्ली एनसीआर में बढ़ती ठंड और कोहरे ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से ही कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है और शाम तक स्मॉग के साथ धुंध छा जाने की संभावना है। कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि दिल्ली में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

today weather

फाइल फोटो।

दिल्ली में आज का मौसम: न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंचा

आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शहर के आया नगर में तो तापमान और भी गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन शाम होते ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने के कारण कोहरे के साथ स्मॉग भी छा गया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

End of Feed