दिल्ली

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, 60 साल से ऊपर सभी का होगा मुफ्त इलाज

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में संजीवनी योजना की शुरुआत।
  • 60 साल के ऊपर सभी का मुफ्त इलाज।
  • दिल्ली में बुजुर्गों का होगा फ्री में इलाज।

Sanjeevani Scheme in Delhi: दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यह फैसला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिया गया है। इससे पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कि हमारे बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। आज जो घोषणा करने जा रहा हूं ऐसी भारत के इतिहास में नहीं हुई। हम बुजुर्गों का बहुत मान सम्मान करते हैं। आपकी वजह से ही हम हैं। बुढ़ापे में हमारा फर्ज बनता है कि आपका ख्याल रखें। हमने दिल्ली में श्रवण कुमार से प्रेरित होकर तीर्थयात्रा योजना लागू की, एक लाख बुजुर्ग तीर्थयात्रा कर चुके हैं। रामेश्वरम, शिरडी, पूरी, द्वारिकाधीश, मथुरा, सब जगह तीर्थ यात्रा का खर्च दिल्ली सरकार देती है।

दिल्ली में संजीवनी योजना की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। 60 साल के बाद बुजुर्ग का इलाज फ्री करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए कोई लिमिट नहीं होगा। बीमारी का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रजिस्ट्रेशन एक से दो दिन में शुरू हो जाएगी।

केजरीवाल ने रामायण का दिया उदाहरण

कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने रामायण के एक प्रसंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जब लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे, तब हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे। आज आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आई है। जिसके तहत दिल्ली के सरकारी और गैर सरकारी सभी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया जाएगा। इसमें ना कोई अमीर ना कोई गरीब देखा जाएगा और ना ही कोई लिमिट होगी।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में यह घोषणा की है जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बुजुर्ग मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक योजनाओं के पिटारे खोल रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऑटो वालों के लिए बीमा और उनकी बेटी की शादी की योजना निकली थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article