Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी, रातों में ठिठुरन बढ़ी, जानें आज का मौसम कैसा रहेगा

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-Nov-2025: दिल्ली में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। घरों को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। इस बीच प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब बनी हुई है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-Nov-2025: राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। सही मायनों में अब 'दिल्ली की सर्दी' की दस्तक होने लगी है। तापमान गिर रहा है, ठंडी हवाएं चल रही हैं और रातें सर्द हो गई है। नल में आने वाली पानी रूह कंपा देने वाला हो गया है। लोग अब सुबह से शाम तक जैकेट और स्वेटर में नजर आ रहे है, क्योंकि दिन के समय चल रही हवाओं में भी ठंड है। हालांकि दिन में धूप रही धूप से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन इतनी राहत भी नहीं है कि गर्म कपड़ों की आवश्यक न हो। रात के समय मौसम पूरी तरह से बदल जाता है। सर्द रातों में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। अभी दिसंबर भी नहीं आया है और दिल्ली में रातें इतनी सर्द हो गई है। मौसमी स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की दिसंबर और जनवरी के महीने में दिल्ली में हांड कंपा देने वाली रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ सकती है। यह सब ला नीना का असर माना जा रहा है।

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। धुंध और कोहरे की चादर में लिपटी हुई दिल्ली में लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते ही लोगों फिर कांपते हुए नजर आएंगे। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, कहीं-कहीं हल्की बादल देखने को मिल सकते हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल यहां शीतलहर का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। दिन के समय तापमान में थोड़ी बढ़त हो सकती है लेकिन सूरज ढलने के साथ ही तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।

End of Feed