Delhi-NCR Ka Mausam 05-Nov-2025: दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत, हवाएं चलने से गिरा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। यहां दिन के समय हवाएं चल रही हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 30 और उससे कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है और प्रदूषण में कुछ कमी आई है। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदलती मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और लोगों को गर्म कपड़ों में भी कांपते हुए देखा जाएगा, क्योंकि यहां सुबह और देर रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दोपहर के समय ठंड महसूस नहीं हो रही है, लेकिन गर्मी का असर भी अधिक नहीं है। धूप में कमी आने से दिन के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जल्द ही लोग दिल्ली की सर्दी का आनंद ले पाएंगे। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Delhi.

दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत

दिल्ली में मौसम की चाल बदली है?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्लीवासियों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। क्योंकि सुबह के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम की चाल ऐसे ही बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। लेकिन इस बीच शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

End of Feed