Delhi Murder: करावल नगर में हमलावरों ने 30 वर्षीय युवक को गोलियों से भूना, आपसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका

दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार शाम को हमलावरों ने 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Delhi Crime News: दिल्ली में करावल नगर थाना क्षेत्र से हत्या की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने शुक्रवार शाम को एक 30 वर्षीय युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुरुआती जांच में आपसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Delhi Murder

करावल नगर में युवक की हत्या

गाजियाबाद का रहने वाला था मृतक

यह वारदात शुक्रवार शाम को कमल विहार स्थित नानक डेयरी के पास हुई। जहां हमलावरों ने 30 वर्षीय युवक रोहित यादव को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि रोहित यादव मूल रूप से भोपुरा गाजियाबाद का रहने वाला था। वह किसी काम से करावल नगर आया था। तभी 2 से 3 हमलावरों ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

End of Feed