दिल्ली मेट्रो का नया अध्याय; मैजेंटा लाइन पूरी तरह होगी ड्राइवरलेस, जल्द हटेंगे सभी ऑपरेटर

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन अब पूरी तरह ड्राइवरलेस हो गई है, जबकि पिंक लाइन भी अगले 3-4 महीनों में इस तकनीक को अपना लेगी। मैजेंटा लाइन पर मई 2024 से चरणबद्ध तरीके से अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस लागू किए गए और मई 2025 में ऑपरेटर पूरी तरह हटा दिए गए। पिंक लाइन पर ऑटोमेशन मार्च 2025 में शुरू हुआ और जल्द ही यह भी पूर्णत: ड्राइवरलेस बन जाएगी।

Magenta Line Fully Driverless: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन अब पूरी तरह ड्राइवरलेस हो गई है, जबकि पिंक लाइन अगले 3-4 महीनों में इस तकनीक को अपना लेगी। मैजेंटा लाइन, जो जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है, अब पूरी तरह अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस (यूटीओ) पर चल रही है। इसका मतलब है कि इस लाइन की हर ट्रेन बिना ड्राइवर के संचालित हो रही है और ट्रेन ऑपरेटरों की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार पर भी यूटीओ की शुरुआत कर दी है। डीएमआरसी के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो में अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस की शुरुआत 2020 में हुई थी और यह चरणबद्ध तरीके से, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद लागू किया गया।

Delhi Metro Magenta Line to go Fully Driverless (Representative Photo: iStock)

मैजेंटा लाइन पूरी तरह होगी ड्राइवरलेस (सांकेतिक फोटो: iStock)

स्टेज-IIIB लागू होने से ऑपरेटर हटे

मैजेंटा लाइन पर यह प्रक्रिया मई 2024 में स्टेज-I से शुरू हुई, जिसमें कैब के पार्टिशन दरवाजे हटाए गए और ड्राइविंग कंसोल को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से खत्म किया गया, हालांकि उस समय ऑपरेटर कैब में मौजूद रहते थे। अगस्त 2024 में स्टेज-II के तहत ऑपरेटर को कैब के बजाय ट्रेन के भीतर कहीं भी रहने की अनुमति दी गई। उसी महीने स्टेज-IIIA में हर दूसरी ट्रेन से ऑपरेटर की मौजूदगी घटा दी गई। आखिर में मई 2025 में स्टेज-IIIB लागू होने के साथ ही ऑपरेटर पूरी तरह हटा दिए गए और मैजेंटा लाइन आधिकारिक तौर पर ड्राइवरलेस हो गई।

End of Feed