Delhi Metro: गोल्डन लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता, 792 मीटर लंबी सुरंग का काम पूरा

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग मेट्रो स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत सुरंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के तहत तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन द्वारा अहम ब्रेकथ्रू हासिल किया गया।

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो के गोल्डन लाइन कॉरिडोर पर जारी निर्माण कार्य ने अहम पड़ाव पार कर लिया है। इस मेट्रो लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत सुरंग का काम पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर शनिवार को टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्टेशन पर ब्रेकथ्रू किया गया।

Meta AI

Meta AI

792 मीटर लंबी बनाई गई सुरंग

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन पर मां आनंदमाई मार्ग मेट्रो स्टेशन से तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन तक 792 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को टनल बोरिंग मशीन के ब्रेकथ्रू के मौके पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सुरंग निर्माण कार्य की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सुरंग निर्माण दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का और अधिक विस्तार करने में सहायक होगा। मेट्रो के विस्तार से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी।

End of Feed