Delhi: मेट्रो की ब्लू और येलो लाइन पर देरी, बरखंबा से इंद्रप्रस्थ तक ट्रेनें बाधित; DMRC ने जल्द की सेवाएं बहाल

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार दोपहर असुविधाजनक साबित हुआ। ब्लू लाइन पर बरखंबा और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। येलो लाइन पर सिग्नलिंग समस्या के कारण सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच यातायात प्रभावित रहा।

Delhi Metro Delays: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार दोपहर कुछ असुविधाजनक रहा। ब्लू लाइन पर बरखंबा और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई, जबकि येलो लाइन पर भी सिग्नलिंग में गड़बड़ी के कारण सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच मेट्रो रेल यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा।

Delhi Metro Delays (Photo: iStock)

दिल्ली मेट्रो में देरी (फोटो: iStock)

डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सिग्नलिंग समस्या के कारण ट्रेनों को समयपुर बादली की ओर भेजने में अतिरिक्त समय लग रहा था। इसके चलते यात्रियों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को भी येलो लाइन पर इसी तरह की गड़बड़ी के कारण देरी की खबरें आई थीं।

End of Feed