Delhi Metro: हरियाणा से नई दिल्ली-इंद्रप्रस्थ तक मिलेगी सीधे मेट्रो, इतने इंटरचेंज स्टेशन बनाएंगे सफर आसान, समझिये पूरा रूट नेटवर्क

Delhi Metro Latest News in Hindi(दिल्ली मेट्रो न्यूज़ लेटेस्ट): इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली और हरियाणा के बहादुरगढ़ और इसके आसपास के लोगों को भी सीधा फायदा होगा। इस कारिडोर का निर्माण पूरा होने पर ग्रीन लाइन पर बहादुरगढ़ से सराय रोहिला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व इंद्रप्रस्थ के लिए सीधी मेट्रो उपलब्ध होगी।

Delhi Metro Latest Today News : दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो की दो नई लाइनें जल्द बननी शुरू हो जाएंगी। ये दो कॉरिडोर- लाजपत नगर से साकेत में जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ होंगे। दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। डीएमआरसी चौथे चरण के तहत इन कॉरिडोर का निर्माण करेगी। कैबिनेट ने 8,399 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर दिल्ली मेट्रो चरण-IV परियोजनाओं के दो कॉरिडोर- लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ को मंजूरी दी है। लाजपत नगर से साकेत की ओर बनने वाले मेट्रो रूट से पुष्प विहार, डीएलएफ, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाश के लोगों को फायदा होगा। तो वहीं, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच बनने वाली मेट्रो लाइन से आईटीओ, प्रगति मैदान, पहाड़गंज इलाकों के लोगों को फायदे की उम्मीद है। इस कार्य को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इतना ही नहीं, इन दो कॉरिडोर के निर्माण से हरियाणा के बहादुरगढ़ और इसके आसपास के लोगों को भी सीधा फायदा होगा। आइये समझते हैं इस नेटवर्क का समीकरण।

Delhi Metro Corridor List

दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर

जानें कौन मेट्रो नेटवर्क कहां से जुड़ेगा

इस परियोजना का वित्तपोषण केंद्र, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण एजेंसियों से किया जाएगा। ये दोनों गलियारे 20.762 किलोमीटर के हैं। इस प्रोजक्ट के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ गलियारा ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा और यही रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइन के साथ जोड़ेगा। इससे इंटरचेंज कर सफर आसान हो सकेगा।वहीं, लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक गलियारा सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन को जोड़ेगा। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। इसमें आठ स्टेशन होंगे। वहीं दूसरी ओर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, यह करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी। वहीं, भूमिगत कॉरिडोर वहीं, भूमिगत कॉरेडोर 11.349 किमी होगा, जबकि एलिवेटेड 1.028 किमी होगा। कॉरिडोर में स्टेशन 10 होंगे। यह मार्च 2029 तक पूरी हो जाएगी।

End of Feed