Delhi News: दिल्ली से मेरठ रैपिड मेट्रो से सफर करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली से मेरठ जाने के लिए तैयार हो रहे रैपिड रेल के रूट पर बनने वाली सुरंग का कार्य पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार साल के अंत तक में सराय काले खां रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम स्टेशन को मेरठ दक्षिण सेक्शन से जोड़ने का कार्य भी पूरा हो जाएगा। ये कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जल्द ही रैपिड रेल में यात्रा करने का आनंद उठा सकेंगे।
साल के अंत में काम पूरा होने की उम्मीद
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का कार्य जल्द पूरा किए जाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों की मानें तो रैपिड रेल के लिए बन रहे रूट का कार्य साल के अंत में तक में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद ट्रायल रन का कार्य शुरू किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण तक ट्रायल रन शुरू हो चुका है और सराय काले खां से साहिबाबाद तक आरआरटीएस कॉरिडोर पर ट्रायल रन का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
दो चरणों में हो रहा है दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का कार्य
दिल्ली से मेरठ जाने वाली रैपिड रेल का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। साल के अंत में काम पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का कार्य दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य में 17 किमी का कार्य पूरा किया गया था। इस चरण को अक्टूबर 20 में जनता के लिए खोला गया था। अब दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है। ये रूट दक्षिणी मेरठ तक जाता है। इसमें मात्र 4 स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इसमें 25 किमी के रूट का निर्माण हो रहा है।
मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर
दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल का कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से मेरठ का लोगों का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा होगा। इसके बाद सड़क यात्रा में घंटों का समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस ट्रेन का निर्माण 180 किमी प्रति घंटा की गति से भागने के लिए किया गया है लेकिन ट्रेन पटरियों पर 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ही दौड़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
