Delhi MCD Mayor Election 2023 Updates: AAP की शैली ओबेरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर, BJP ने वापस ली उम्मीदवारी
BJP उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए
ऐन वक्त पर मेयर पद की भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद ओबेरॉय को इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया। डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार ने भी अपना नामांकन वापस लिया।भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने नामांकन वापस लिया
शैली ओबेरॉय फिर से चुनी गईं दिल्ली की मेयर
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को एक बार फिर दिल्ली का मेयर चुन लिया गया। भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली जिसके बाद शैली को सर्वसम्मति से मेयर चुना गया।पुंछ हमले में शहीद जवानों के लिए रखा गया मौन
दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव शुरू होने से पहले सभी पार्षदों ने पुंछ हमले में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा।शैली का 38 दिनों का कार्यकाल
गत 22 फरवरी को शैली ओबेरॉय एमसीडी की मेयर चुनी गईं। उन्होंने अपना 38 दिनों का कार्यकाल गत 31 मार्च को पूरा किया। डीएमसी एक्ट के मुताबिक हर साल नए मेयर का चुनाव वित्तीय वर्ष के पहले महीने अप्रैल में होता है।शैली ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया
शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे।आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए
दिल्ली में मेयर एवं डिप्टी मेयर पद के लिए पिछला चुनाव 22 फरवरी को हुई। इसके पहले इन पदों के लिए चुनाव कराने की कई बार कोशिशें हुईं लेकिन भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के चलते चुनाव को स्थगति करना पड़ा। हालांकि, 22 फरवरी को चुनाव आखिरकार संपन्न हुआ। इस चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय मेयर और आप के ही आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए।नए महापौर के चुनाव तक पद पर बनी रहेंगी ओबेराय
राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है। अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है। आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नये महापौर के चुनाव तक ओबेरॉय पद पर बनी रहेंगी।शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं
मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए भाजपा ने शिखा राय और सोनी पांडे को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं AAP की ओर से मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल चुनाव लड़ रहे हैं। शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं, जबकि सोनी पांडे उत्तरपूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।'जब बच्चियों के साथ सरेआम...' समस्तीपुर कांड पर चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- जमुई की तरह हो एनकाउंटर
महादेव बेटिंग ऐप का किंगपिन अभिषेक दुबई से लौटते ही गिरफ्तार, क्या हैं आरोप, नेटवर्क में कितने लोग?
Nagpur Crime News: बच्चों की लड़ाई में पिता की दर्दनाक हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर लोहे की रॉड से हमला; तीन गिरफ्तार
हरदीप मुंडियां का आरोप, 'ED अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला, ताकि मैं AAP छोड़ दूं'
Delhi Power Cut (कल का पावरकट 25 सितंबर 2026): छतरपुर, जनकपुरी, पश्चिम विहार, जाफरपुर और पालम में कई घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल
© 2026 Times Horizon Private Limited