Delhi Mayor Election : दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख तय, इस दिन बुलाई गई MCD की बैठक

Delhi Mayor Election : दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होना तय हुआ है। चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के सदन की एक बैठक बुलाई गई है।

Delhi Mayor Election : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख निर्धारित की है। दिल्ली नगर निगम सचिव कार्यालय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की है। कहा गया है कि उसी दिन होने वाली नागरिक निकाय बैठक चुनाव आयोजित होगी।

Delhi Mayor Election 2024

दिल्ली मेयर चुनाव

जानें कहां होगा चुनाव

प्राप्त विज्ञप्ति के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की बैठक शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे अरुणा आसफ अली ऑडिटोरियम, ए-ब्लॉक, चौथी मंजिल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर, जवाहर लाल में होगी। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली निगम की इस बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी होगा।

End of Feed