दिल्ली वालों को लगेगा करंट! मंत्री आशीष सूद ने दिए इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ बढ़ाने के संकेत

दिल्ली सरकार ने अपना बजट पेश करने से पहले ही दिल्ली वालों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, क्योंकि पिछली सरकार डिस्कॉम पर 27 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है।

दिल्ली की गर्मियां तो एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज के सहारे ही कटती हैं। ऐसे में दिल्ली वालों के लिए इस गर्मी के मौसम में कुछ चिंता बढ़ने की आशंका दिख रही है और चिंता का कारण होगा, बिजली का बिल। इस बात का संकेत दिया है दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने।

delhi electricity prices hike

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी, अपना पहला बजट कल यानी मंगलवार को पेश करने वाली है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन ही प्रश्‍न काल के दौरान ऊर्जा मंत्री ने एक ऐसी बात कही कि दिल्ली वालों की चिंता बढ़ गई।

End of Feed