LIVE

Delhi Lok Sabha election 2024 Voting Update: दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथों पर दिख रहा उत्साह

Varsha KushwahaUpdated May 25, 2024, 19:21 IST

Delhi Lok Sabha election 2024 Voting Update: दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथों पर दिख रहा उत्साह
Delhi Lok Sabha election 2024 Voting Update: दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथों पर दिख रहा उत्साह

Delhi Lok Sabha election 2024 Voting Update in Hindi (दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 वोटिंग लाइव ): दिल्ली में पांच बजे तक 53.73 फीसदी वोटिंग हुई। आज दिल्ली की चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण के मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक वोटर्स मतदान बूथों वोटिंग की लाइनों में लगे हुए दिखे।

MAY 25, 2024 18:23 IST

दिल्ली में पांच बजे तक कहां कितनी वोटिंग

चांदनी चौक- 53.27 प्रतिशतपूर्वी दिल्ली- 53.69 प्रतिशतनई दिल्ली- 50.44 प्रतिशतउत्तर-पूर्वी दिल्ली- 57.97 प्रतिशतउत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 53.17 प्रतिशतदक्षिणी दिल्ली- 51.84 प्रतिशतपश्चिमी दिल्ली- 54.15 प्रतिशत
MAY 25, 2024 17:41 IST

दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान

दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली की सभी सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
MAY 25, 2024 15:40 IST

दिल्ली में तीन बजे तक 44.58 फीसद वोटिंग

दिल्ली में शनिवार को छठे फेज में सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में 44.58 फीसद वोटिंग हुई है।
MAY 25, 2024 14:53 IST

दिल्ली में कहां कितने पड़े वोट?

दिल्ली में एक बजे तक के आंकड़ेचांदनी चौक- 32.18 प्रतिशतपूर्वी दिल्ली- 34.24 प्रतिशतनई दिल्ली- 31.66 प्रतिशतउत्तर-पूर्वी दिल्ली- 37.31 प्रतिशतउत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 35.72 प्रतिशतदक्षिणी दिल्ली- 33.49 प्रतिशतपश्चिमी दिल्ली- 34.12 प्रतिशत
MAY 25, 2024 14:01 IST

दिल्ली में एक बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदान

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर वोटरों में उत्साह दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।
MAY 25, 2024 12:34 IST

बीजेपी नेता कुलजीत सिंह चहल ने डाला वोट

MAY 25, 2024 11:53 IST

दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक दिल्ली में 21.69 फीसदी वोटिंग हुई है।
MAY 25, 2024 10:50 IST

प्रियंका गांधी वोटिंग के लिए पहुंची

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वोटिंग के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि ''लोगों में यह धारणा है कि बीजेपी के नेता बेरोजगारी और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं, INDIA गठबंधन शुरू से ही लोगों के वास्तविक मुद्दों पर बात कर रहा है।''
MAY 25, 2024 09:21 IST

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डाला वोट

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में अपना वोट डाल दिया है। वे अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे।
MAY 25, 2024 08:14 IST

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर वोटिंग के लिए पहुंते

MAY 25, 2024 07:24 IST

Delhi Lok Sabha 2024: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वोट डालने पहुंचें

MAY 25, 2024 06:48 IST

Delhi Lok Sabha 2024: लोधी एस्टेट के मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग

MAY 25, 2024 06:09 IST

वोटिंग डे में दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और वह समय रहते हुए पहुंचे इसके ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सुबह 4 बजे से सेवा शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जा रही है। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
MAY 25, 2024 06:09 IST

दिल्ली में कब शुरू होगी वोटिंग, देखें टाइमिंग

दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक वोटिंग की जा सकेगी। जानकारी के लिए बता दें कि शाम 6 बजे तक वोटिंग की लाइन में लगे लोग मतदान दे सकें इसके लिए अतिरिक्त 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
MAY 25, 2024 06:09 IST

दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली-लोनी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। बॉर्डर क्रॉस करने वाली अधिकतर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
MAY 25, 2024 06:09 IST

दिल्ली का सबसे पुराना निर्वाचन क्षेत्र

दिल्ली का सबसे पुराना निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली है। ये 1951 में अस्तित्व में आया था। वहां चांदनी चौक 1956 में अस्तित्व में आया था। पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र 1966 में अस्तित्व में आया था। अन्य तीनों क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आए।
MAY 25, 2024 06:08 IST

दिल्ली की सात सीटों पर मतदान

छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होने हैं। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट शामिल है।
Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'