Delhi Voting Date: दिल्ली में नहीं लड़ा सकेंगे 'जाम'! बंद हुईं शराब की दुकान, बस-मेट्रो का बदला टाइम; ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: 25 मई को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के छठवें चरण में दिल्ली की सातों सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में राजधानी में 23 मई से ही शराब की दुकानें बंद (Liquor Shops Closed) कर दी गई हैं। वहीं, मतदाताओं (Voters) की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें और मेट्रो सेवाओं (Delhi Metro Service) को सुविधाजनक बनाया गया है।

Delhi Lok Sabha Chunav 2024 : देशभर की 58 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। इसमें सात लोकसभा सीटें राजधानी दिल्ली की भी शामिल हैं। लिहाजा, राजधानी में वोटर्स की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए व्यापक तौर पर प्रबंध किए गए हैं। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यानी दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने इस दिन टाइम टेबल में बदलाव किया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, पोलिंग बूथों पर तैनात सभी कर्मचारी और पदाधिकारी समय से पहुंच सकें। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि 25 मई को वोटिंग के मद्देनजर, मेट्रो की सेवाओं को सुबह 4 बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, डीटीसी की बसें भी समय से पहले संचालिक की जाएंगी। इसके अतिरिक्त राजधानी क्षेत्र की सभी शराब की दुकानें 24 मई को ही बंद कर दी गई हैं। आइये जानते हैं और क्या क्या बंद रहने वाला है?

Delhi Lok Sabha Election Voting Date

दिल्ली लोकसभा चुनाव

किस लोकसभा सीट पर कितने प्रत्याशी

  • नई दिल्ली - 17 उम्मीदवार
  • उत्तर पूर्वी - 28 उम्मीदवार
  • चांदनी चौक -25 उम्मीदवार
  • पूर्वी दिल्ली - 20 उम्मीदवार
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली -26 उम्मीदवार
  • पश्चिमी दिल्ली -24 उम्मीदवार
  • दक्षिणी दिल्ली -20 उम्मीदवार

शराब बिक्री पर 48 घंटे का प्रतिबंध

जानकारी के मुताबिक, 25 मई को सभी लाइनों के लिए यह नियम बनाया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 4 बजे से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद पूरे दिन सामान्य फ्रीक्वेंसी के साथ दिनभर सेवाएं चालू रहेंगी। दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को निर्धारित समय पर यात्रा करने की सलाह दी है। इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न रूटों पर यातायात भी बदला नजर आएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं, शराब प्रेमियों के लिए दो दिन भारी रहेंगे क्योंकि, मतदान से एक दिन पूर्व ही राजधानी क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों का शटर गिरा दिया गया है। राज्य अधिकारियों ने मतदान के दिन कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें शराब की बिक्री पर 48 घंटे का प्रतिबंध भी शामिल है। 23 मई को प्रचार-प्रसार थमते ही शराब की दुकानों पर ताला डाल दिया गया। लिहाजा, अब 2 दिन लोगों को शराब की सेवा नहीं मिल सकेगी।

End of Feed