Delhi News: दिल्ली को मिली 500 इलेक्ट्रिक बसें, उपराज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 02:01 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद अब इन बसों की संख्या 1300 हो गई है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में ही होंगी।

Delhi News: दिल्ली के लोगों को 500 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिला है। इन बसों को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के आने से अब राजधानी में ऐसी बसों की संख्या 1,300 हो गई। इन इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में इजाफा से राजधानी में कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में भी पहले की अपेक्षा कमी आई है।

electric bus

दिल्ली में 500 इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी (फोटो साभार - ट्विटर)

दिल्ली में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा कि देश के किसी अन्य शहर में इतनी अधिक इलेक्ट्रिक बस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बस होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2022 से दिल्ली की सड़कों पर कम से कम 800 इलेक्ट्रिक बस दौड़ रही हैं। इससे अब तक 34,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 2025 तक कुल 10,480 बस हो जाएंगी, इससे हर साल 4.67 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी।

End of Feed