Delhi Advocate Suicide: दिल्ली के लाजपत नगर में मंगलवार को एक अधिवक्ता ने आत्महत्या कर ली। 33 वर्षीय अधिवक्ता फागुन कालरा ने अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, कालरा के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपने अधिवक्ता कार्यकाल के दौरान लिए गए कुछ फैसलों को लेकर खुद को दोषी ठहराया। इन निर्णयों से कुछ लोगों को परेशानी हुई थी, जो उनके लिए लंबे समय से मानसिक तनाव का कारण बन रहे थे।
सांकेतिक फोटो
परिवार के साथ रहता था मृतक
पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति छत से गिर गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ कालरा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कालरा लाजपत नगर में अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे।
जांच के लिए भेजा गया सुसाइड नोट
सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि यह घटना पेशेवर तनाव और मानसिक दबाव से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
