Delhi Weather: दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार; वीकेंड पर तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 July 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में धीमी पड़ी मानसून की चाल ने अब रफ्तार पकड़ ली है और सप्ताहांत तक इसमें और तेजी आने के आसार हैं। शुक्रवार को कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे राजधानी में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 July 2025: दिल्ली में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार अब रफ्तार पकड़ने लगी है और सप्ताहांत तक इसमें और तेजी आने की संभावना है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब राजधानी के कुछ इलाकों में दोपहर बाद अच्छी बारिश देखी गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जून के अंत में ही दिल्ली में दस्तक दे दी थी, लेकिन अब तक हुई बारिश बमुश्किल ही प्रभाव छोड़ सकी थी।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 5.2 मिमी, रिज में 4.4 मिमी, आयानगर में 2.8 मिमी, पूसा में 21.0 मिमी और नजफगढ़ में 8.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सफदरजंग वेधशाला पर केवल 4.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। गौरतलब है कि जुलाई का महीना दिल्ली में बारिश के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी महीने में सामान्यत: सबसे अधिक वर्षा होती है। जुलाई के लिए औसत सामान्य वर्षा 195.8 मिमी मानी जाती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में लगातार बनी रही नमी के कारण उमस भी काफी महसूस की गई।

End of Feed